फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: एक लाख का इनामी जावेद मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या समेत 20 से ज्यादा मामलों में था वांछित

Wed, 03 Feb 2021 01:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश जावेद -फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बागपत पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक लाख का इनामी बदमाश जावेद मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश जावेद दिल्ली के लोनी बाॅर्डर का रहने वाला था। नौ सितंबर 2020 को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के लूटपाट के बाद हत्या में आरोपी था। वहीं 50 हजार का इनामी साथी फरार होने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार बागपत पुलिस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल की टीम द्वारा किए गए ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान यूपी के गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से कुख्यात बदमाश जावेद मौके पर ही ढेर हो गया। 

विज्ञापन

बागपत के एसपी अभिषेक सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या सहित बदमाश पर तकरीबन 20 से भी ज्यादा मामलों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। 

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से ऑटोमेटिक कार्बाइन व पिस्टल बरामद हुआ है। जनपद की पुलिस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद हैं। 

इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार,  दरोगा अनिल ढाका, राजेश शर्मा, आदेश यादव, अनिल चड़ढा शामिल हैं। बताया गया कि स्पेशल सेल की टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मी मेरठ के ही रहने वाले हैं।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गैंगस्टर जावेद का साथी 50 हजार का इनामी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें