फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरकारी भवनों का बुरा हाल, आग बुझाने के नहीं इंतजाम

Sat, 04 May 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्मी में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही है तो पिछले महीने एडीएम कार्यालय में एसी तक में आग लग चुकी है। इसके बावजूद सरकारी भवनों का बुरा हाल है और वहां आग बुझाने के इंतजार तक नहीं है। अग्निशमन विभाग भी केवल जागरूक करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस व बीएसए कार्यालय में उपकरण ही नहीं
डीआईओएस कार्यालय में गेट के पास विद्युत उपकरण व तार खुले पड़े हैं और वहां शॉर्ट सर्किट होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद वहां अग्निशमन यंत्र नहीं दिखाई दिए। इस तरह ही बीएसए कार्यालय में गेट के सामने विद्युत तार खुले हुए हैं और वहां भी अग्निशमन यंत्र नहीं है।
तहसील, ऊर्जा निगम समेत कई कार्यालयों से भी यंत्र गायब
बागपत तहसील परिसर में तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल समेत किसी भी कार्यालय में अग्निशमन यंत्र नहीं है। जिला पूर्ति कार्यालय, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यलय में भी अग्निशमन यंत्र नहीं है। इस तरह ही अन्य कई कार्यालयों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में एक्सपायर हुए सिलिंडर
सीएमओ कार्यालय में अग्निशमन यंत्रों के नाम पर सिलिंडर लगे हुए हैं। मगर वह एक्सपायर हो चुके हैं। वह एक्सपायर भी मई 2023 में हो चुके हैं, मगर उसके बाद भी उनको रिफिल नहीं कराया गया।
कलक्ट्रेट व सीडीओ कार्यालय में स्थिति बेहतर
कलक्ट्रेट व सीडीओ कार्यालय में स्थिति कुछ बेहतर दिखाई दी। कलक्ट्रेट में अग्निशमन यंत्र लगे हैं और सिलिंडर भी समय पर रिफिल कराए गए हैं। सीडीओ कार्यालय में सिलिंडर रिफिल जरूर हुए है, मगर उनकी सफाई सही से नहीं होने के कारण जंग लगा हुआ है।

वर्जन
हमारा अभियान चल रहा है और अभी होटल, स्कूल समेत अन्य जगहों पर अभियान चलाकर जांच की गई। जहां यंत्र नहीं मिले, उनको नोटिस देकर सभी नियम पूरे करने के लिए कहा गया। सरकारी कार्यालयों में अगले सप्ताह में अभियान चलाया जाएगा और वहां उनको अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए कहा जाएगा। विश्वास मलिक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें