बड़ौत। नगर की नई मंडी में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी से सोने की चेन लूटी ली। 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। व्यापारियों ने रोष जताते हुए कार्यवाही की मांग की है।
10 अप्रैल को नगर निवासी पेट्रोल पंप मालिक सुनील जैन की पत्नी सरीता जैन से नई मंडी में बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से चेन छपट ली थी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। चेन लूट की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस आरोपियों को पकड़ पाई है। व्यापारियों ने आंशका जताई की उक्त बदमाश खुलेआम नगर मेें अपराधिक घटनाएं करने की फिराक में घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पा रही है। उन्होंने कार्यवाही की मांग की। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।