फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा ने गर्म करके बुखार कर दिया, अब गर्मी कम नहीं होने देना: जयंत

विज्ञापन
बागपत विधानसभा क्षेत्र के ढिकौली गांव में जनसभा को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि गर्मी निकालने की बात कहकर बाबा ने इतना गर्म कर दिया कि हमें बुखार हो गया है। अब गर्मी किसी भी हालत में कम नहीं होने देनी है। वह सोमवार को ग्राम ढिक़ौली में रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनती है तो वोट नहीं देने वालों के साथ भी भेदभाव नहीं होगा। किसी भी तरह से गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी, क्योंकि सभी मेरे परिवार की तरह हैं। जयंत सिंह ने कहा कि यह मान-सम्मान की लड़ाई है। इस बार आप सभी को सम्मान बरकरार रखना है। उन्होंने सरकार पर तंज कसा कि इस सरकार में गुंडों पर कुछ नहीं होता, बल्कि हम जैसे को लाठियां मारी जाती हैं। गुंडा नहीं होने पर भी उन्हें हाथरस में लाठियों से पीटा गया। यदि इस बार भी हार गए तो समझो किसान हार गया और इसके बाद कोई जनांदोलन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अजित सिंह को याद करके चरण सिंह की विरासत को बचाना है। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा।
सरकार बनने पर बढ़ाई जाएगी भर्ती
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण दो साल से भर्तियां नहीं हो सकी हैं। युवाओं को बेरोजगारी झेलनी पड़ रही है। उन्हें उम्र बढ़ने से परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी अखिलेश से बात हो चुकी है। गठबंधन की सरकार बनने पर सबसे पहले भर्तियां बढ़ाई जाएंगी। उसमें इन दो साल का उम्र में फायदा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें