फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने अनाधिकृत कॉलोनी सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ौत में बिजरौल रोड पर बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही थी कालोनी, चस्पा किया नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में बिजरौल रोड पर बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही एक कॉलोनी पर विकास प्राधिकरण की टीम ने सील लगा दी। इसके साथ ही निर्माण नहीं करने का नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

बिजरौल रोड़ पर वन रुफ के नाम से बन रही कॉलोनी का नक्शा पास नहीं कराया गया था। इसकी शिकायत पर बुधवार शाम को बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम कॉलोनी पहुंची। निर्माण कार्य को रूकवाते हुए कालोनी को सील करके गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि बड़ौत में बिजरौल रोड पर वन रूफ कालोनी को बिना नक्शा पास कराए बनाया जा रहा था। इसलिए उसपर सील लगाई गई है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें