फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली युवती को दो महीने बाद ही मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। प्रेम विवाह करने के दो महीने बाद ही युवती को दहेज के लिए फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
नगर में काली माता मंदिर के पास रहने वाली नेहा ने दो महीने पहले झंकार गली में निवासी प्रशांत के साथ प्रेम विवाह किया था। नेहा की माता रूबी का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही नेहा का दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू हो गया। शनिवार रात को नेहा को दुपट्टे से फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। ससुराल वाले उसे मरणासन्न अवस्था छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर नेहा की मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इस मामले में पति प्रशांत, सास निमेत व ननद अन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे करने गई आंगनबाड़ी कार्यकत्री संग अभद्रता
बागपत। कोरोना टीकाकरण व बीमारियों से ग्रस्त लोगों का सर्वे करने रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुभाष गेट के सामने कालोनी में पहुंची। जहां जानकारी मांगने पर एक युवक ने उसके साथ अभद्रता कर दी, जिससे वहां हंगामा हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें