संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के एक इलेक्ट्रोनिक व्यापारी से साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये ठगने का प्रयास किया। व्यापारी ने सावधानी बरती और खुद को ठगी से बचाया।
कस्बे के रहने वाले इलेक्ट्रोनिक व्यापारी विभोर जिंदल ने बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिन्होंने एलईडी खरीदने के लिए बातचीत की। इसके बाद ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर और अपना आदमी भेजकर एलईडी मंगाने की बात कही। आरोप लगाया कि इसके बाद फिर कॉल आई तो गलती से 85 हजार रुपये ट्रांसफर होने की बात कहकर 20 हजार रुपये वापस मांगे। विभोर जिंदल ने सतर्कता बरती और मोबाइल में ट्रांजक्सन चेक की। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीके से ठगी कर रहे हैं। इससे पहले एक हलवाई से 40 हजार रुपये ठगे गए थे। उन्होंने व्यापारियों से सावधानी बरतने की अपील की।