संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सीएचसी में सोमवार को खेकड़ा की रहने वाली महिला शैंकी और भागौट की महिला वंदना ने बच्चियों को जन्म दिया। बच्चियों के परिजनों और चिकित्सकों नेे उनका जन्मदिवस केक काटकर मनाया। साथ ही उनके माता-पिता को बधाई दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह आदि की जानकारी दी। इस दौरान अधीक्षक डा. मसूद अनवर, डा. सुनीता, डा. आशीष, आरिफा तबस्सुम, दीपिका, रेनू आदि मौजूद रहे।