फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर जानलेवा हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र पर जानलेवा हमला किया
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की कॉलेज के ही छात्रों से कहासुनी हो गई थी। छुट्टी होने पर छह-सात छात्रों ने तमंचों और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौतम सुल्तानपुर हटाना गांव का रहने वाला है। वह नगर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। शनिवार को स्कूल में उसकी कुछ छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जब छुट्टी हुई तो कोताना रोड़ पर स्कूल से घर जाते समय गौतम पर छह-सात छात्रों ने हमला कर दिया। उसकी तमंचों की बटों और सरियों से पिटाई की गई और बाद में हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर तमंचे लहराते हुये भाग निकले। गौतम ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल गौतम को सीएचसी पर भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें