02.80 लाख की कुश्ती सिंटू पहलवान ने जीती
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव में चल रही दो दिवसीय रागिनी प्रतियोगिता के साथ ही रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। इसमें 2.80 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती सिंटू पहलवान ने जीती। देर शाम दंगल में पहुंचे खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी पहलवानों को सम्मानित किया। खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की।
स्वर्गीय चौधरी ब्रह्मपाल सिंह की पुण्यतिथि पर डगरपुर गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख लीलू पहलवान और समाजसेवी मनुपाल बसंल ने रागिनी प्रतियोगिता और दंगल का आयोजन कराया। लीलू पहलवान ने बताया कि 11 हजार की कुश्ती काला गोलचक्कर और अमित दिल्ली के बीच बराबर रही। 21 हजार की कुश्ती अमित गोठरा और संदीप नोएडा के बीच बराबर रही। 31 हजार की कुश्ती बिल्लू खेड़ा हटाना और सुरेन्द्र भिवानी के बीच बराबर रही। मनोज और राहुल ने कुश्तियां जीतीं। एक लाख रुपये के इनाम वाली कुश्ती भीम सिरोली और अशोक पानीपत के बीच हुई। इसमे भीम ने कुश्ती जीती। ढाई लाख की कुश्ती हरियाणा पुलिस के डीएसपी नवीन मौर ने कृष्णपाल पटियाला को हराकर जीती। 2.80 लाख की फाइनल कुश्ती डगरपुर के पहलवान सिंटू और पंजाब के बिंद्रा पहलवान के बीच हुई। इस रोचक कुश्ती को सिंटू पहलवान ने जीती। देर शाम दगंल में पहुंचे खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी का ग्रामीणो ने स्वागत किया। उन्होंने पहलवानों को सम्मानित किया। वहीं ग्रामीणों ने उन्हें खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विधायक योगेश धामा, मुखिया गुर्जर, खेकडा सीओ दीलीप सिह, खेकडा एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, खेकडा थाना अजय शर्मा, बिल्लू प्रधान, जय भाटी प्रधान, अजय शर्मा, नरेंद्र चिरोडी, मस्तराम, महीपाल, प्रवीन प्रधान, चौधरी मुंतजिर, जगत सिंह, करतार सिंह मौजूद थे।