फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां में चार युवकों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवीकलां के अमित कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका नौकर कार्तिक 24 दिसंबर को लापता हो गया था। वह 26 दिसंबर को युवक विपिन, अनुज व काठा गांव के सचिन के साथ यमुना के पास पहुंचे। यहां कार्तिक का भाई और तीन अन्य नौकर मिले। उन्होंने अवगत कराया कि कार्तिक वेदपाल के घेर में मौजूद है। वह कार्तिक को देखने वहां पहुंचे तो वेदपाल के बेटे नरेंद्र, गजेंद्र व जितेंद्र के अलावा विक्रांत, विशाल, शुभम व दो अन्य व्यक्तियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया। युवक सचिन व विपिन गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म की कोशिश
बागपत। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार को अनाज की पिसाई के लिए आटा चक्की पर गई थी। आरोप है कि आटा चक्की संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर क्राइम मदनपाल सिंह को गांव में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें