सरूरपुर गांव निवासी भट्टा व्यापारी चांदराम गुप्ता ने बताया कि शाम चार बजे इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचने वाले सन्नी गुप्ता से एक युवक पांच सौ रुपये का सामान उधार ले रहा था, जिसे पीड़ित ने मना कर दिया। इस दौरान दोनों की बहस हुई। आरोपी युवक ने मौका देखते हुए दुकानदार सन्नी गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुन जैसे ही लोग मौके पर जमा हुए तो आरोपी भाग गया। परिजनों ने घायल को लेकर कोतवाली में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।