फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत में एक्यूआई 235 रहा, परेशानी कम नहीं हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां प्रदूषण कम नहीं हो रहा तो लोगों की परेशानी भी कम होती नहीं दिख रही। बागपत में रविवार को एक्यूआई 235 तो बड़ौत में एक्यूआई 214 रहा। वहीं स्मॉग छाने से सांस की समस्या बढ़ रही है तो आंखों में जलन भी हो रही है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से हवा में नमी काफी बढ़ी है। जिसके बाद से यहां प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। उसमें किसी दिन कमी हो जाती है तो अगले दिन फिर से बढ़ जाता हैए इसलिए ही यहां ग्रेप 3 लागू किया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के अनुसार ग्रेप 3 के नियमों के तहत निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है। इसके अलावा उद्योगों में जनरेटर नहीं चलाए जा सकते हैं। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आंखों में जलन सबसे ज्यादा हो रही
प्रदूषण ज्यादा होने से समस्या भी बढ़ती जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत के अनुसार जहां प्रदूषण के कारण सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या होने के मरीज लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें