फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अर्थी उठी न चिता जली...बलजोर की हो गई तेरहवीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जौहड़ी गांव के 80 वर्षीय बलजोर सिंह तोमर ने अपनी मौत का इंतजार नहीं किया और रविवार को खुद की तेरहवीं की रस्म कर दी। उन्होंने 900 लोगों का भोज रखा और वहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाना खाया। वहां पगड़ी रखने की रस्म भी हुई, जो उन्होंने अपने 12 वर्षीय नाती मुकुल के सिर पर रखी। नाती को अपना वारिस घोषित करते हुए दो बीघा जमीन व मकान का हिस्सा नाम कर दिया।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव के बलजोर सिंह तोमर ने बताया कि वह 10 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं। 30 साल पहले उनकी पत्नी झरला की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनका कोई बेटा नहीं है और एक बेटी पिंकी हैं। उसकी शादी सरूरपुर कलां के सुखपाल से हुई है। बलजोर ने बताया कि उन्होंने जीवनभर समाज के लोगों के साथ मेलजोल रखा और उनके सुख-दुख में शामिल हुए। वह क्षेत्र और गांवों में काफी शादियों व अन्य भोज में भी शामिल हुए।
उनका कहना कि वह अपनी बेटी और परिवार के किसी भी सदस्य पर बोझ नहीं बनना चाहते, इसलिए उन्होंने मृत्यु से पहले अपनी तेरहवीं की रस्म करके क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों को भोज देने का फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने रविवार का दिन तय किया। जिसमें परिवार और रिश्तेदारों सहित गांव व क्षेत्र से करीब 900 लोगों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

घर पर शनिवार से ही भोज की तैयारियां शुरू हो गई थी। वहां काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान 84 खाप चौधरी संजीव कुमार, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, राज्य मंत्री केपी मलिक, सोहनपाल प्रधान, यशपाल सिंह, सुभाष शर्मा, चौहल सिंह, ओम सिंह भी पहुंचे।

दो दिन से लगे थे आठ हलवाई
बलजोर सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम के लिए दो दिन से आठ हलवाई खाना बनाने में लगे हुए थे। वहां कई सब्जियां, पूड़ी, रायता और लड्डू समेत कई तरह के पकवान बनाए गए। रविवार सुबह को हवन किया गया, जिसमें लोगों ने पहुंचकर हवन में आहुति दी और फिर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें