फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान के साथ मारपीट और तमंचे से फायर का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। गांव जंधेडी निवासी साबिर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार सुबह 11:00 वह अपने भाई सद्दाम के साथ ट्रैक्टर ट्राॅली द्वारा पावटीकला सोसाइटी से खाद लेने गया था। उसका भाई सद्दाम लाइन में लगा था। इसी दौरान फरमान और उसका बेटा बिलाल निवासी पावटीकला तथा अनस, समरयाब, दानिश और फारूक निवासी जंधेडी हाथों में लाठी डंडे लेकर आए तथा उसके भाई के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बिलाल ने अपनी जेब से तमंचा निकाला तथा उसके भाई के ऊपर फायर करने लगा, लेकिन गोली नहीं चली। हमले में उसका भाई घायल हो गया। अन्य लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद



दो बाइक चोरी

कैराना। ऊंचा गांव निवासी राहुल कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार अपराह्न करीब 3:00 बजे वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गया था। वह अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। इस दौरान अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। दूसरे मामले में थाना कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अनीस ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 दिसंबर दोपहर 2:00 बजे वह उप जिलाधिकारी कार्यालय गया था। वह तहसील में बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। इस दौरान अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन





युवती को बहला-फुसाकर ले जाने का आरोप
कैराना। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरियाणा के जनपद करनाल के थाना घरौंदा के गांव मुंडी गढ़ी निवासी उस्मान उसकी बेटी के साथ फोन पर बात करता था। बृहस्पतिवार रात उस्मान उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया। आरोपी घर में रखे 20000 रुपये सोने चांदी की जेवर भी अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन





किशोर के साथ मारपीट
कैराना। मोहल्ला आलकला निवासी नफीस ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 दिसंबर ही शाम करीब 6:00 बजे उसका 15 वर्षी भतीजा साद गली में चल रहे अलाव पर हाथ सेक रहा था। इस दौरान वहां पर मोहल्ले का ही फरमान और आसिफ आए तथा उसके भतीजे को थप्पड़ मार कर वहां से भगा दिया। उसका भतीजा रोता हुआ घर आया और सारी बात बताने लगा। इसी दौरान फरमान, आसिफ और साजिद तथा उनके पिता इमरान उनके घर में घुस आए तथा कहने लगे कि तेरे भतीजे ने हमें गाली दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके भतीजे साद के साथ मारपीट की। उसने तथा दूसरे भतीजे अनस ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हम दोनों के साथ भी मारपीट की, जिससे उसके दोनों भतीजे घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें