फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नए विद्यालयों पर आपत्ति आते ही उठा भरोसा तो पुराने विद्यालयों पर जताया विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधानाचार्यों की आपत्ति व एसडीएम के निरीक्षण में नहीं मिली वहां कोई सुविधा, आपत्ति के बाद बदले गए केंद्र
विज्ञापन


- पांच राजकीय व एक माध्यमिक इंटर कॉलेज को हटाकर पांच पुराने विद्यालयों को फिर से बनाया परीक्षा केंद्र
- बागपत, बालैनी व बड़ौत के इंटर कॉलेज से विद्यार्थियों की संख्या हुई कम, अन्य केंद्रों में भेजे गए विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्ति के बाद नए विद्यालयों से भरोसा उठा तो पुराने विद्यालयों पर ही विश्वास जताना पड़ा। बोर्ड ने छह विद्यालयों को केंद्र की सूची से बाहर करते हुए नए पांच विद्यालयों को सूची में शामिल कर दिया। अब प्रस्तावित 38 केंद्रों में से 37 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। वहीं तीन विद्यालयों से विद्यार्थियों की संख्या भी कम कर अन्य विद्यालयों में जोड़ दिया गया।
परिषद की ओर से आठ राजकीय और 30 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, ब्राॅडबैंड कनेक्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पहली बार राजकीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाई गई और पिछली बार राजकीय विद्यालयों की संख्या तीन थी, लेकिन इस बार आठ कर दी गई थी।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति मांगी गई थी तो प्रधानाचार्यों ने राजकीय हाईस्कूलों को केंद्र से हटाने की मांग की थी और पुराने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने केंद्र बनवाने की मांग की थी। एसडीएम की जांच के बाद पांच राजकीय विद्यालयों में कोई सुविधा नहीं मिली और आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। अब विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई है और प्रस्तावित 38 विद्यालयों में से 37 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 37 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

इन्हें हटाया गया
राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पुट्ठी व मुबारिकपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना व बड़ौत, मॉडल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मुकारी, आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज अमीनगर सराय को केंद्र की सूची से हटा दिया गया है। इन विद्यालयों में कोई भी व्यवस्था नहीं मिली और परीक्षा के दौरान अव्यवस्था फैल सकती थी।
इन्हें किया शामिल

आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, श्रीजवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, देव इंटर कॉलेज डौलचा, विवेकानंद हायर सेकेंडरी विद्यालय गोठरा, जैन स्थानकवासी कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत को शामिल किया गया है। इन विद्यालयों को पिछले वर्ष भी केंद्र बनाया गया था।

ये बने परीक्षा केंद्र
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, जीएस इंटर कॉलेज दोघट, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, देव नागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना, एनएसएस इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, जनता वैदिक इंटर कॉलेज खेकड़ा, सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगली बड़ी, श्रीयमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, इंटर कॉलेज सरूरपुर कलां खेड़की, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी को बनाया गया है।
इसके अलावा आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, एवीवी इंटर कॉलेज सिनौली नंगला, एसवीएम इंटर कॉलेज छपरौली, श्री शांति सागर कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, कन्या इंटर कॉलेज बावली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, मुसलिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय इंटर कॉलेज दौझा, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, श्रीजवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, देव इंटर कॉलेज डौलचा, विवेकानंद हायर सेकेंडरी विद्यालय गोठरा, जैन स्थानकवासी कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


जिले में परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं 26,257 विद्यार्थी
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 26,257 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमेंं हाईस्कूल में 13,633 विद्यार्थी पंजीकृत है। इनमें से संस्थागत 7383,082 छात्र व 6250 छात्राएं है। इंटरमीडिएट में 12,264 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें संस्थागत छात्र 7065 व छात्राएं 5559 परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


- इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या हुई कम

प्रधानाचार्यों की आपत्ति आने के बाद तीन विद्यालयों से विद्यार्थियों की संख्या कम कर दी गई है। बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 224 व इंटरमीडिएट में 187, बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज से हाईस्कूल के 557 व इंटरमीडिएट के 477 और बालैनी के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल के 234 व इंटरमीडिएट के 178 विद्यार्थियों को हटाकर दूसरे केंद्रों पर भेजा गया है। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों की परीक्षा केंद्रों की दूरी ज्यादा था उन्हें हटाकर नजदीक के केंद्रों पर भेजा गया है, ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें