फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हजूराबाद गढ़ी में बरात में बवाल, आरोपी का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरात में आए युवक पर लाठी-डंडों और सरियों से किया गया हमला, फायरिंग करने का भी आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी में बरात में आए अनुज निवासी गूंगाखेड़ी पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया गया। इसमें अनुज ने हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बलवे की धारा में प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तार आरोपी काली का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गूंगाखेड़ी गांव निवासी अनुज ने बताया कि 11 दिसंबर को हजूराबाद गढ़ी में बारात में आया था। अपने दोस्त सनी धामा निवासी बड़ौत के साथ खाना खाकर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में गुड्डू निवासी छछरपुर अपने दोस्त काली, रोबिन और तीन चार अज्ञात के साथ मिला, जिन्होंने लाठी-डंडे और सरिये से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने पिस्टल से फायरिंग भी की, जिससे बरातियों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के आने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने हमलावरों को तलाश भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुड्डू, रोबिन, काली और चार अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। अनुज ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि हमलावर काली को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें