फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली स्टेट चैंपियन बने आर्यन वाष्र्णेय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सखं्या 8
विज्ञापन

बड़ौत। नेहरू रोड के निवासी तथा पूर्व प्राचार्य डॉ. रामगोपाल वार्ष्णेय के पौत्र शतरंज खिलाड़ी आर्यन वार्ष्णेय ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दिल्ली स्टेट ओपन चेस चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया और दमदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप के विजेता बने।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य डॉ. रामगोपाल वार्ष्णेय व कमलदीप जिंदल ने बताया कि यह टूर्नामेंट 24 से 28 मार्च तक चली। इसमें प्रदेश भर से कुल 114 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बताया कि सातवें राउंड में आर्यन वार्ष्णेय का मुकाबला दिल्ली के वाजी नसीर से हुआ। आर्यन ने उन्हें करारी शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की और दिल्ली स्टेट चैंपियन होने की कामयाबी हासिल की। बताया कि इस टूर्नामेंट में आर्यन ने 7 में से 6.5 अंक प्राप्त किए। उसने कुल 6 मैच जीते तथा एक मैच ड्रॉ किया तथा पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें