फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन हत्याकांड की गूंज लखनऊ पहुंची

Tue, 01 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आर्यन उर्फ क्रिश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। भड़ल गांव के कांवड़ सेवा शिविर से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती को आर्यन उर्फ क्रिश की अपहरण के बाद की गई हत्या का मामला शासन में गूंज रहा है। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर एसपी से केस की रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव के चमड़ा व्यापारी रविंद्र कुमार के बेटे आर्यन उर्फ क्रिश का 28 जुलाई को कांवड़ सेवा शिविर के पास से अपहरण हो गया था। रविंद्र के मोबाइल पर फोन कर डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना की दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। दो अगस्त को उसका मेरठ के डालूहेड़ा गांव के पास हिंडन नदी से शव बरामद हुआ था। आर्यन के कातिलों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ, लेकिन कोई नतीजा निकला। धीरे-धीरे मामला शासन में पहुंच गया है।

विधान परिषद सदस्य जयवीर सिंह ने इसकी शिकायत लखनऊ अफसरों से की। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया। डीजीपी कार्यालय मानवाधिकार ने बागपत एसपी को पत्र भेजकर केस के संबंध में रिपोर्ट मांगी। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा केस के खुलासे के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सफलता मिल जाएगी। इस केस के संबंध में शासन से कोई पत्र आया है। इसकी उनको जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


अपराधियों के बयानों में उलझकर रह गए अफसर 
बागपत। केस के खुलासे के लिए पुलिस अफसरों ने 175 से अधिक संदिग्धों को थाने पर लाकर पूछताछ की। लुहारी गांव के युवक अर्जुन की हत्या में पकड़े गए अपराधी मोंटू ने आर्यन की हत्या में वरुण लुहारी का नाम लिया तो पुलिस वरुण के पीछे दौड़ पड़ी।  पुलिस ने वरुण को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बाबू भड़ल का नाम ले दिया। अब पुलिस बाबू के पीछे दौड़-भाग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें