फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में तीन साल से फरार 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। ढिकौली गांव में तीन साल पहले एक युवक पर जानलेवा हमला करने के बाद से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ढिक़ौली गांव निवासी रोहित पुत्र सोहनपाल ने वर्ष 2018 में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में चांदीनगर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चांदीनगर एसओ सत्येंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी रोहित की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी थी, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया था। उसके घर की कुर्की तक की गई। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसलिए आरोपी रोहित पर पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी घर पर आया हुआ था, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें