फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र के युवा और खिलाड़ी चीन के उत्पादों को कहेंगे बाय-बाय

Thu, 13 Oct 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के राज बॉक्सिंग क्लब में चीन के उत्पादों की होली जलाकर शपथ लेते खिलाड़ी और युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। युवा पीढ़ी चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने का डंका सोशल मीडिया पर बजा रही है। क्षेत्र में इसका असर बाजार में भी दिखने लगा है। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने चीन में निर्मित बनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुएं बनाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय  लोगों में पाकिस्तान के साथ ही चीन के प्रति भी गुस्सा साफ नजर आने लगा है। युवा राज विपिन जोशिया ने कहा चीन परोक्ष रूप से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। भारत में व्यापार से उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और इस पैसे से भारत के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों की मदद कर रहा है।

निक्की तोमर, मोनू, गौरीशंकर, रोहताश, बड़ौत रायफल क्लब के अध्यक्ष भगत सिंह ने कहा चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए वे दीवाली का इंतजार नहीं कर रहे हैं। अभी से बहिष्कार शुरू कर दिया है। आजाद सिंह, ओमवीर, आकाश, कुलदीप मलिक, हिमालय, अन्ना, समीर, आंसू उपाध्याय, रवि रूहेला, गौरव पहलवान, समीर खान, शिवम ने कहा दीपावली में प्रकाश के लिए भारत निर्मित झालर समेत अन्य सामग्रियों का प्रयोग करेंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा जब सीमा पर हमारे जवान मजबूती के साथ मुस्तैद हैं, तभी हमें अपने घरों में सुरक्षित रह कर दीवाली, होली आदि पर्व मना रहे हैं। इसके बाद युवाओं ने चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार करने और स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने का संकल्प लिया।

दूसरी तरफ भगवान महावीर मार्ग स्थित रायल बीज कंपनी बागपत सीड और कीटनाशक डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यों की बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा दुकानें चलाने संबंधी नये नियमों का विरोध संबंधी विचार-विमर्श किया। 

चीन निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल न करने का भी संकल्प लिया। अध्यक्षता चौधरी अमरेश मलिक और संचालन सहदेव ने किया।  श्योवीर सिंह, कीमती लाल, सुनील खोखर, प्रदीप दोघट, अजय, सुरेश, राजू, सुख माल जैन, रामपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें