-गुराना व डीजे कॉलेज में हुई प्रतियोगिता
फोटो संख्या 7
बड़ौत। अयोध्या में संपन्न हुई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का शनिवार को गुराना व दिगम्बर जैन डिग्री कॉलेज में स्वागत किया गया।
गुराना गांव के खिलाड़ी उज्ज्वल मुदगल पुत्र नीरज कुमार शर्मा ने अयोध्या में 25 से 29 नवम्बर तक आयोजित हुई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्र मनीष ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने फाइनल में 1947 अंक अर्जित करते हुए यूपी की टीम को गोल्ड मेडल दिलाया। स्वागत करने वालों में कॉलेज प्राचार्य डॉ़ वीरेंद्र सिंह, डॉ़ महेश कुमार मुछाल, डॉ़ हरेंद्र, डॉ़ डीसी मौर्य, रितिका वेदवान आदि मौजूद रहे।