छपरौली। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने रविवार को जिला बदर किए गए 31 लोगों के गांवों में मुनादी कराई। पुलिस ने लोगों से जिला बदर किए गए लोगों के जिले की सीमा में दिखाई देने पर तुरंत जानकारी देने का आह्वान किया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए हलालपुर के बृजपाल, साजिद और सुशील, तिलवाड़ा के जोगिंद्र, औढ़ापुर के पवन त्यागी और रमन त्यागी, तुगाना के पिंटू, प्रमोद और रोहित, नांगल के दीपक और गौरव, हेवा के तरुण उर्फ डॉन, रामबाबू, विपिन, आदित्य और संजीव, ककौर कलां के मयंक उर्फ डॉलर, बदरखा के भूपेंद्र, रठौड़ा के सुभाष और जाकिर, कूड़ी के सतवीर और रवींद्र, छपरौली के विक्की, फैजान और ब्रह्मपाल उर्फ कवालिश, शबगा के आशीष, सिनौली के पिंटू, जागोस के छोटू, लुहारा के राधेश्याम, लूम्ब के गोविंद और आदर्श नंगला के विक्रांत को जिला बदर किया जा चुका है। निर्धारित समय से पहले इन लोगों के जनपद की सीमा में आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद