फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगी सस्ती चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च में प्रति कार्ड वितरित की जाएगी तीन किलो चीनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंत्योदय कार्ड धारकों को मार्च माह में सस्ती चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रति कार्ड तीन किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 54 रुपये चुकाने होंगे। इसका जिले के 27 हजार 635 लाभार्थी को लाभ मिलेगा। 15 फरवरी से राशन की दुकानों पर चीनी का उठान शुरू कराया जाएगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन माह तक चीनी का वितरण किया गया था। अब फिर से मार्च माह में अंत्योदय कार्ड धारकों को सस्ती चीनी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉकवार अंत्योदय कार्ड का ब्योरा
ब्लॉक कार्ड लाभार्थी
बागपत 1940 6486
बड़ौत 858 3149
बिनौली 1026 3644
छपरौली 950 3826
खेकड़ा 1575 5658
पिलाना 1146 4252
मार्च माह में अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 18 रुपये के हिसाब से तीन किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। 15 फरवरी से राशन डीलर की दुकानों के लिए चीनी का उठान शुरू कराया जाएगा। - जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें