फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में राजा और सुमित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर पुट्ठी गांव में संपन्न हुई दौड़ प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। फतेहपुर पुट्ठी गांव में शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2400 मीटर रिले दौड़ में राजा पुट्ठी और 1600 मीटर दौड़ में सुमित मुलसम ने बाजी मारी। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवीण ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता संचालक कमेटी के अध्यक्ष अशोक ने बताया कि गुराना, लौहड्डा, बावली, मलकपुर, हिलवाड़ी, धनौरा सिल्वर नगर, बिजवाड़ा, छूर, मुलसम, फतेहपुर पुट्ठी, जिवाना आदि जगहों से आए 200 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। 2400 मीटर रिले दौड़ में राजा पुट्ठी, सन्नी छुर, अक्षय व अभिषेक की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 1600 मीटर दौड़ में सुमित मुलसम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूर्व सभासद बड़ौत अंकित तोमर, अनिल डीलर, रवि कर्नल, बच्चू तोमर, पवन तोमर, ओमवीर तोमर, मास्टर रतन सिंह, जयदेव तोमर, महेश पाल, मास्टर महिपाल सिंह, विपिन नैन, वरदान, शिवम तोमर, बादल तोमर, आर्यन तोमर, अजय अनुज आरटीओ, राहुल, निशांत व शुभम का योगदान रहा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डाक्टर अजय तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें