बड़ौत। गायत्री देवी औप चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज, बासौली में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में डिप्टी जेलर बनी सिलाना गांव की मेधावी बेटी को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
गायत्री देवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन कपिल तोमर ने किया। उन्होंने बताया कि बेटी अंशु मलिक कॉलेज में पढ़ते समय भी टॉपर रही है। कई बार तो अन्य छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रशासन अंशु मलिक से सीख लेकर मेहनत करने का संदेश देते थे। डिप्टी जेलर के पद पर चयनित होकर अंशु मलिक ने न केवल गांव का नाम रोशन किया। जनपद में कॉलेज का भी नाम रोशन किया। सम्मानित करने वालों में डॉ. हर्ष बालियान, योगेंद्र चौधरी, प्रमोद तोमर, वीशू चिकारा आदि रहे।
उधर, चौधरी कुंदन इंटर कॉलेज, बासौली में भी मेधावी अंशु मलिक को कॉलेज के प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह तोमर, प्रबंधक सत्यवीर सिंह ने स्टाफ के साथ सम्मानित किया। इनमें लोकेंद्र मलिक, योगेश मलिक, सीमा, उमेश, विकास कुमार, राजवीर, संजीव कुमार, डॉ. बालेंद्र सिंह आदि रहे।