फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर गोली चलाने वाला एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद
विज्ञापन

अमीनगर सराय। तितरोदा गांव में घर में घुसकर हमला करने व गोली चलाने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया है। तितरोदा गांव के जयप्रकाश पुत्र चंदकीराम के घर में घुसकर तीन दिन पहले तोड़फोड़ व फायरिंग की गई थी। उसने थाने में सात लोगों को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें जयप्रकाश व उसकी भाभी सुमन गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी विनीत पुत्र वीरेंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

---
मुनीम के साथ हुई थी मारपीट, पुलिस को दी लूट की सूचना
बालैनी। थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मुनीम के साथ हुई हजारों की लूट का मामला मारपीट का निकला। रविवार की शाम पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे के मुनीम तौहीद ने साथ चार बदमाशों पर मारपीट कर आठ हजार रुपये लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विरजाराम ने बताया कि जांच में मामला मारपीट का निकला। पिलाना निवासी चार युवकों ने नशे में मामूली कहासुनी के बाद मुनीम के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस उन मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें