मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं ने भैंस पर सीएम मुख्यमंत्री का फोटो लगाकर उसके सामने बीन बजाई। चेतावनी दी की जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
बृहस्पतिवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका केंद्र पर एकत्र हुई। और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान भैंस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो लगाकर उसके सामने बीन बचाई। उन्होंने कहा सरकार गूंगी और बहरी हो गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौधरी ने बताया प्रमुख मांग राज्यकर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाया जाए, दूसरे विभाग में ड्यूटी न लगाए, पंचायत सचिव पद में 25 प्रतिशत कोटा, कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को दूध, सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया जाए। जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, बबिता, अलका, पूजा, राकेश रही।
बड़ौत। बृहस्पतिवार को भी महिला कर्मचारी आंगनबाड़ी संघ के तत्वाधान में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ियों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।
आंदोलनकारियों ने कहा आंगनबाड़ियों को 18 हजार और सहायक को नौ हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाए, माह नवंबर में एक माह का अवकाश कार्यकत्रियों का राज्य पोषण मिशन में एकल खाला खोला जाए। कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्राथमिक पाठशाला की नौकरी में समायोजन में छूट और कोटा निर्धारित किया जाए आदि मांगे उठाई। धरने की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक रही सर्मिस्टा दांगी ने कहा उनका धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक मांगे पूरी नहीं होगी। इसमें सतबीरी, नीलम, मिथलेश, सुनीता, ज्योत्सना शर्मा, सीमा, सुदेश, पूनम रही।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में बिनौली ब्लॉक में जिलाध्यक्ष सुषमा के नेतृत्व में तालाबंदी और श्रंखला बनाकर मार्ग जाम किया। जिलाध्यक्ष सुषमा ने कहा जब तक अधिकारियों द्वारा अभद्रता, अवैध वसूली, और हमारी सभी मांगे नहीं मानी जाती तो हम लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल, प्रदेश महामंत्री मोनिका बालियान समेत मोनिका, गुड्डी, राकेश, सविता, रीना, सुमन, अनिता रहे।
खेकड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार रख आंगनबाड़ियों ने केंद्र के बाहर धरना जारी रखा। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची। और धरने पर बैठ गई। इसमें संगीता, सुनीता, बबीता, सुमन, रेखा, दीपा, सुमन, सुचित्रा, मीनू, मीनाक्षी, आरती, पूनम, बेबी, शिल्पा रही।