फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत में जेई और एसएसओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव में खंभे पर फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन सोनू (45) निवासी डौला की मौत होने के मामले में पुलिस ने जेई सुनील दत्त और एसएसओ संदीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

डौला गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा बेटा सोनू बड़ागांव के बिजली घर पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। सोमवार शाम वह जैन मंदिर के पास खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था, तभी करंट लगने से वह नीचे गिर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सोनू को उठाकर साथी कर्मचारी खेकड़ा सीएचसी ले गए। सूचना मिलने पर वहां आए लोगों ने हंगामा किया और रटौल बिजलीघर के जेई की पिटाई कर दी। इसको लेकर कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। परिवार वालों ने जेई, एसएसओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने, सोनू की पत्नी को बीस लाख रुपये मुआवजा दिलाने और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। बिजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसका बेटा सोनू शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा, लेकिन बिजलीघर पर तैनात एसएसओ और जेई ने लापरवाही बरती, इसकी वजह से करंट लगने से उसके बेटे की मौत हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि जेई सुनील दत्त और एसएसओ संदीप धामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें