फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: एक लाख से अधिक राशन कार्डधारकों पर परिवार चलाने का संकट, नहीं बंटा 25000 क्विंटल राशन

Sun, 12 Sep 2021 01:14 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के बड़ौत में 250 पीओएस मशीनें खराब पड़ी हैं, 25000 क्विंटल राशन अभी नहीं बांटा जा सका है। पिछले पांच दिन से राशन कार्डधारकों को दुकानों से लौटाया जा रहा है, लेकिन अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
राशन कार्डधारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना परवान नहीं चढ़ रही है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत के 250 से अधिक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन खराब पड़ी है। इससे करीब 25000 क्विंटल से अधिक राशन नहीं बंटा है। इस कारण करीब एक लाख से अधिक राशन कार्डधारक के लिए परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। जिम्मेदार अफसर भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2020 कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरूआत की थी। इसके तहत ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन के तहत प्रति सदस्य पांच किलो खाद्यान्न बांटा जाता है। इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल है।

जनपद के 403 राशन डीलरों के माध्यम इन जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। मगर, कुछ दिन से पीओएस मरीशों में खराबी के कारण खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। जनपद में करीब 250 से अधिक राशन डीलरों की मशीनें खराब है। अब तक 25000 क्विंटल से अधिक राशन भी नहीं बंट पाया है। इसी कारण एक लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को दुकानों से निराश लौटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्ड धारक परेशान
राशन कार्डधारक जमीला व किताबो का कहना है कि परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। दोनों ही परिवार में पांच से छह सदस्य है। सभी राशन पर ही निर्भर है, राशन न मिलने की स्थिति में उनके सामने भूखमरी का संकट खड़ा हो गया है।

राशन कार्डधारक सिताबी व मोहसीन का कहना है कि पांच तारीख में राशन मिल जाता था, इस बार नहीं मिला। पहले दो दिन तो इधर-उधर से राशन लेकर काम चला लिया, लेकिन अब मुश्किलें बढ़ गई है।

मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में आपूर्ति विभाग के अफसरों से वार्ता कर जल्द से जल्द राशन वितरण की व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा गया है। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।

एक दिन पहले ही यहां पर तैनाती हुई है। राशन न मिलने की कुछ शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को दिखवाया जा रहा है। -  अमरेश भटनागर, आपूर्ति निरीक्षक। 
विज्ञापन

लखनऊ से मंगाई गई थी मशीनें
यह पीओएस मशीनें लखनऊ से मंगाई गई थी। खराब हुई 250 मशीनों में से 50 ऐसी है, जो ऑन ही नहीं होती। 150 मशीनों की बैटरी खराब है। 50 मशीनों के साथ चार्ज तक नहीं दिया गया। 

शिकायत पर भी नहीं हो रही सुनवाई
राशन विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी का कहना है कि इस समय जनपद में 250 से अधिक मशीन खराब है। इस कारण राशन डीलर राशन नहीं बांट पा रहे है।

इस संबंध में तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत कर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर, राशन डीलर राहुल खड़खड़ी, जाकिर माजरा, गजेंद्र जौनमाना, सुदेश कुमार बरवाला आदि का कहना है कि मशीनें खराब होने के कारण कार्डधारकों को राशन नहीं बांट पा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें