फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान शिक्षा: छात्रों का स्कूल के प्रति बढ़ रहा रुझान, बोले- कोरोनाकाल में स्कूल को बहुत किया याद

Fri, 08 Apr 2022 01:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

कोरोना संक्रमण काल के बाद ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने पर स्कूलों में बढ़ रही छात्रों की संख्या का कारण उनकी उत्सुकता है। जहां शुरु में संख्या कम रहीं, वहीं अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।  

 
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण काल के बाद स्कूल खुलने पर पढ़ाई के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। स्कूलों में शुरू में छात्रों की संख्या कम रही, मगर धीरे-धीरे बढ़ रही है। छात्रों का रुझान भी पढ़ाई की ओर से बढ़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने से छात्रों में पढ़ने की ललक बढ़ रही है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक स्कूल बंद रहे। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बनाए रखने और कोर्स पूरा कराने के लिए छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्रों की पढ़ाई के प्रति रुचि कम हो गई थी। अब धीरे-धीरे स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ रही है। बच्चे अधिक लगन और ध्यान से साथ पढ़ाई कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: कोरोनाकाल में की सेल्फ स्टडी का अब हो रहा फायदा, खुशी से परीक्षा देने पहुंच रहे छात्र
विज्ञापन


पढ़ाई को लेकर झिझकते थे छात्र 
कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्र पढ़ाई को लेकर झिझकते थे, मगर अब स्कूल खुलने के बाद धीरे-धीरे छात्रों की झिझक कम हो रही है। -जितेंद्र कुमार 

 
विज्ञापन

पटरी पर लौट रही शिक्षा 
ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद अब स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है। स्कूलों में धीरे-धीरे शिक्षा का स्तर पटरी पर लौट रहा है। - अशोक अंतिल 

यह भी पढ़ें:
 शावक का दर्द : मां से जुदा हुई शिंभी, अधिकारियों ने गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए किया रवाना

पढ़ाई में ध्यान लगा रहे छात्र 
ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्रों के शिक्षा के स्तर में गिरावट आई थी, मगर अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद छात्र पढ़ाई में ध्यान लगा रहे हैं। -रिया आर्या 

स्कूलों में बढ़ रही छात्रों की संख्या 
दो साल बाद स्कूल खुलने पर शुरूआत में विद्यालयों में छात्रों की संख्या काफी कम रही, मगर अब धीरे-धीरे स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ रही है। छात्र ध्यान लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं। -प्रवेश रानी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें