फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान शिक्षा: छात्रों में परीक्षा को लेकर उत्साह, कोरोना के कारण नहीं हुई परीक्षा, प्रोन्नत होकर ही करना पड़ा संतोष

Tue, 05 Apr 2022 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

कोरोनाकाल के दो साल बाद अब स्कूल खुलने और परीक्षाएं शुरू होने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर एक अलग चमक है। परीक्षा में बेहतर तैयारी करने वाले छात्रों का कहना है कि अब तैयारी करने का परिणाम अंकों के रूप में मिलेगा।  
 
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण दो साल तक स्कूल बंद रहे और परीक्षाएं भी नहीं कराई गई। अब स्कूल खुलने पर परीक्षा शुरू होने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। छात्रों का कहना है कि परीक्षा न होने का सबसे अधिक नुकसान बेहतर तैयारी करने वाले छात्रों को हुआ। छात्रों को उनकी परीक्षा के आधार पर अंक नही मिले सके, जिसके कारण उनके हाथ मायूसी लगी। स्कूल बंद होने से दो साल तक छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: तकनीकी चूक से कट रही लोगों की जेब, आप समझ लें ये जरूरी बात, नहीं तो देना पड़ेगा डबल चार्ज

मूल्यांकन के लिए परीक्षा जरूरी 
परीक्षा के बिना सही मूल्यांकन करना मुश्किल होता है। दो साल बाद परीक्षा को लेकर काफी खुश है। छात्राओं को उनकी तैयारी के अनुसार अंक मिलेंगे। - कनक 
विज्ञापन


जैसी होगी तैयारी वैसे मिलेंगे अंक 
कोरोना के कारण दो साल तक परीक्षा नहीं हुई, जिससे छात्रों को उनकी तैयारी के अनुसार अंक नहीं मिल पाए। इस बार परीक्षा का आयोजन होने से जैसी तैयारी होगी वैसे ही अंक मिलेंगे। - अभिषेक
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें

परीक्षा में खूब मिलेंगे अंक 
परीक्षा न होने से अंक नहीं मिल सके थे। मगर इस बार परीक्षा होने पर काफी अच्छे अंक मिलेंगे। परीक्षा के लिए काफी उत्साहित हूं।  - शाहिद

तैयारी पूरी अब परीक्षा की बारी 
परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी है। पूरे दो साल बाद परीक्षा में शामिल होने पर काफी अच्छा लग रहा है। परीक्षा में शामिल होने से अपनी क्षमताओं का सही आंकलन संभव है। - हिमांशी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें