-बीआरसी बड़ौली पर विश्व दिव्यांगता दिवस पर हुई प्रतियोगिता
फोटो संख्या 3
बड़ौत। बीआरसी बड़ौली पर रविवार को विश्व दिव्यांगता दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें दिव्यांग छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को एबीएसए ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एबीएसए अनिल चौहान ने फीता काटकर किया। इस दौरान कुर्सी दौड़ में अमन बड़का ने प्रथम, सावन बुढ़पुर ने द्वितीय, अमृत लूंब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्सीकस्सी प्रतियोगिता में आरिफ प्रथम, शहजान द्वितीय, अमन तृतीय, नींबू व चम्मच दौड़ में अमन प्रथम, इशांत द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को एबीएसए अनिल चौहान, जिला समन्वयक प्रदीप कुमार, अन्नू आदि ने सम्मानित किया।