फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए की थी दुकान में चोरी

Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लिए गए चोरी के आरोप में युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव में 11 दिन पूर्व राजेश की मोबाइल की दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है मुख्य आरोपी सिद्धार्थ ने अपनी प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट देने के लिए दुकान में चोरी की थी। 
विज्ञापन


एएसपी अजीजुल हक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दारोगा महिपाल सिंह, सर्विलांस टीम के साथ बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी सरूरपुर निवासी सिद्धार्थ, अंकित, किरणपाल को पकड़ लिया था और उनसे पास से एक-एक मोबाइल मिला।

मोबाइल के बारे में पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव के ही राजेश कुमार के जनरल स्टोर और मोबाइल की दुकान का 27 मार्च को दरवाजा तोड़कर 24 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, मोबाइल का अन्य सामान चोरी किया था। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 17 मोबाइल, 12 मोबाइल बैटरी और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी सिद्धार्थ की राजेश की दुकान के पास ही फोटो स्टेट की दुकान है। 
विज्ञापन


प्रेमिका को गिफ्ट कर दिए थे मोबाइल ः बागपत। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ ने पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए मोबाइल की दुकान में चोरी की थी। उसकी तीन-चार प्रेमिकाएं हैं। उसने उन्हें मोबाइल गिफ्ट भी कर दिए थे। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ ने इस तरह की जानकारी दी है।

भट्ठे पर मोबाइल बेचकर फंस गए चोर
बागपत। पुलिस सूत्रों की माने तो सिद्धार्थ के साथियों ने अपने हिस्से में आए मोबाइल को गांव के पास ही भट्टे पर सस्ते रेट पर बेच दिया। मोबाइल को सर्विलांस पर लगा रखा था। मोबाइल चलते ही उनकी लोकेशन ट्रेस हो गई और पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें