फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छपरौली ब्लॉक के विकास कार्यों में घपलों का आरोप, जांच बैठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-ब्लाॅक की तरफ से कराए गए कार्यों की जांच कराने को शासन तक हुई शिकायत
विज्ञापन

-तीन सदस्य टीम करेगी विकास कार्यों की जांच, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छपरौली ब्लॉक क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में घपले के आरोप लगने के बाद जांच बैठा दी गई है। शासन तक पहुंची शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर तीन सदस्यों की समिति बनाते हुए जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

छपरौली ब्लॉक क्षेत्र में करोड़ों रुपये से विकास कार्य कराए गए थे। तिलवाड़ा निवासी अंकुर सिंह, विपिन कुमार, आतेश कुमार व शामली की जाट काॅलोनी निवासी अजय कुमार ने विकास कार्यों में घपलों का आरोप लगाते हुए जांच कराने के लिए शासन तक शिकायत की। इसके बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने भूमि संरक्षण अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति बनाई है। इसमें सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अनवार अहमद, लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद को शामिल किया है। डीडीओ ने जांच समिति को निर्देश दिए कि वह एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट दें। जांच के दौरान शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया जाए ताकि वह भी जांच से संतुष्ट हो सकें। उन्होंने बीडीओ को सभी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि जांच को सही तरह से किया जा सके। इस तरह छपरौली ब्लॉक में हुए विकास कार्यों की पूरी पोल खुलकर सामने आएगी कि आखिर विकास कार्यों में लगाए गए घपले के आरोप सही हैं या नहीं। अगर, वहां घपला मिलता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें