फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रमाला-टांडा मार्ग पर महाकुंभ के बाद बढ़ेगी एक बस

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवहन अधिकारियों ने सर्वे किया, 10 गांव के लोगों को मिलेगी आवागमन की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। रमाला-टांडा मार्ग पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां परिवहन अधिकारियों ने सोमवार को मार्ग का सर्वे करके महाकुंभ के बाद एक और बस चलाने का निर्णय लिया। इससे करीब 10 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन




बड़ौत से रमाला-टांडा मार्ग पर लोगों को घंटों तक डग्गामार वाहनो के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है। जहां सोमवार को परिवहन अधिकारियों ने मार्ग का सर्वे किया। इसके बाद जाना कि बसों की कमी के कारण वास्तव में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब मार्ग पर एक और बस का संचालन महाकुंभ के बाद करने का निर्णय लिया है। अभी तक मार्ग पर एक ही बस का संचालन किया जा रहा है। मार्ग पर बसों की संख्या दो होने से रमाला, किरठल, लूंब, तुगाना, हेवा, टांडा समेत 10 गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं बस संचालन प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए महाकुंभ के बाद एक और बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें