संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा मार्ग पर कपड़े की फेरी लगाने वाले युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों पर 16 हजार रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाया। पीड़ित थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तेड़ा गांव के रहने वाले कय्यूम ने बताया कि वह साप्ताहिक पैठ में सामान बेचता है। बृहस्पतिवार शाम कस्बा सराय की साप्ताहिक पैठ से खिंदौड़ा मार्ग से वापस लौट रहा था। तीन बाइकों पर आये पांच युवकों ने उसे घेरकर रोक लिया। उन्होंने उसकी जेब से 16 हजार रुपये निकाल लिए और विरोध करने पर उस पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।