फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी अल्लारक्खा मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बड़ौत के कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसके भाई के साथ मारपीट करने के मामले में फरार अल्लारक्खा निवासी तिलपनी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बड़ौत के कॉलेज में पढ़ाई करती है, जो 27 अगस्त को कॉलेज में पढ़ाई कर बस से उतरने के बाद पैदल घर जा रही थी। तभी वहां बाइक पर आए एक युवक ने छात्रा के साथ युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसे खेत में खींचने का भी प्रयास किया। तभी छात्रा ने फोन कर अपने भाई को बुलाया तो उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसमें अल्लाह निवासी तिलपनी का नाम सामने आया।
इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि अमीनगर सराय से नहर मार्ग पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने गोली चला दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से अल्लारक्खा निवासी तिलपनी घायल हो गया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें