फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिर में दो गोली मारकर युवक की हत्या करने के बाद शव रजबहे में फेंका

विज्ञापन
बावली के जंगल में युवक की हत्या के बाद जांच करते एएसपी प्रवीण सिंह चौहान l संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिर में दो गोली मारकर युवक की हत्या करने के बाद शव रजबहे में फेंका
विज्ञापन

-देर रात दिया गया घटना को अंजाम, एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत (बागपत)। बावली गांव के जंगल में बृहस्पतिवार देर रात किदवई नगर निवासी सोनू कश्यप (28) के सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव रजबहे में फेंक दिया गया। परिजनों ने बताया कि सोनू को उसका साला घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से उसका साला भी लापता चल रहा है। उधर, एएसपी प्रवीण कुमार और सीओ विजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
बावली गांव के जंगल में काम कर बृहस्पतिवार देर रात वापस लौट रहे किसानों ने रजबहे में शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। सके बाद वहां आए पुलिसकर्मियों ने युवक का शव बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी। कई घंटे बाद मृतक की पहचान सोनू कश्यप निवासी किदवई नगर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सोनू बृहस्पतिवार शाम घर में था। देर शाम उसका साला घर आया और उसे बुलाकर अपने साथ ले गया। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोनू कश्यप की मौत में उसके साले की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। इस मामले में एएसपी प्रवीण कुमार का कहना है कि दो गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। उसके साले के पकड़े जाने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार मिल रहे शव, पहचान कराने में पुलिस पीछे



जिले में लगातार शव मिलते जा रहे है। कुछ दिन पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में खेत मे किशोर का शव पड़ा हुआ मिला था। इसके अलावा बन्दपुर-खेकड़ा मार्ग पर खेत मे एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। दोनो की पुलिस पहचान नही करा सकी। इसके अलावा दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक युवती का अधजला शव पड़ा हुआ मिला था। इसके अलावा की कई शव मिल चुके है, जिनकी पहचान नही हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें