बागपत। हीट वेव को लेकर बुधवार को जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके अलावा सरूरपुर कलां और खेकड़ा सीएचसी में माॅकड्रिल की गई, जहां सभी व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पर एसीएमओ डा. दीपा सिंह व जिला अस्पताल में सीएमएस डाॅ. एसके चौधरी ने माॅकड्रिल किया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में ओआरएस काउंटर को क्रियाशील कर दिया गया है। हीट वेव से बचाव के लिए 12 बेड का कोल्ड रूम बनवा दिया गया है। वार्ड में बर्फ की व्यवस्था की गई है।