फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोरोना को लेकर अलर्ट, ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता देखी

Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी।
विज्ञापन
बागपत। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके अलावा सरूरपुर कलां और खेकड़ा सीएचसी में माॅकड्रिल की गई, जहां सभी व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पर डाॅ. राजेश कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. सुरुचि शर्मा ने माॅकड्रिल कराई। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में ओआरएस काउंटर को क्रियाशील कर दिया गया है। कोरोना को देखते हुए प्लांट को चालू किया गया है। जिला अस्पताल में 10 से अधिक बेड आरक्षित किए गए हैं।
जांच के लिए लैब भी सक्रिय की जा रही है, ताकि संदिग्ध मरीजों की जांच कर सकें। ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता की जांच की गई। सरूरपुर कला की सीएचसी में डॉ. मसूद अनवर व खेकड़ा सीएचसी में डॉ. रोबिन चौधरी ने माॅकड्रिल कराई। उन्होंने लोगों से कोरोना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें