फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हमला होने के बाद खेत में जाने से डर रहे शबगा के किसान

Sun, 01 Jun 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। यूपी हरियाणा सीमा विवाद में हमला होने के बाद शबगा गांव के पीड़ित किसान खेतों में जाने से डर रहे है। इसके चलते शनिवार को किसान खेत में भी नहीं गए। अब किसान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जल्द ही डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

शबगा गांव के किसान राजीव उर्फ मिंटू और रत्न कश्यप ने बताया कि यमुना खादर में उनकी जमीन पर पीरगढ़ी जिला सोनीपत के किसानों ने कब्जा कर लिया था। शिकायत करने पर राजस्व विभाग के अफसरों ने 23 मई को यमुना खादर में स्थित उनकी जमीन कब्जामुक्त कराई।
इस दौरान पीरगढ़ी गांव के किसानों ने फरसा दिखाकर धमकी दी। आरोप लगाया कि अफसरों के वापस लौटने के बाद पीरगढ़ी गांव के किसानों ने उनकी गाड़ी रास्ते में रोककर हमला कर दिया। हमले में राजीव और रत्न घायल हो गए, जबकि उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बताया कि यमुना की धार बदलने के कारण किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए घूमकर जाना पड़ता है। रास्ते में हरियाणा के किसानों के खेत है और वे वहां पर डेरा डाले हुए है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें