चांदीनगर के ललियाना तिराहे पर मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
- फोटो : BAGHPAT
पैर में गोली लगने से हुआ घायल, साथ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना चेकपोस्ट के पास रविवार दोपहर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
खेकड़ा सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि रविवार ललियाना चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान कुछ शराब तस्करों के आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शराब तस्करों की घेराबंदी कर ली। जैसे ही कार को रोकने का इशारा किया गया तो तस्कर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में विजय उर्फ बिजेंद्र पुत्र ईश्वर निवासी गांव निडाला रोहतक हरियाणा पैर में गोली लगने घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया जबकि उसका एक साथी गोलू भागने में कामयाब हो गया। आरोपी विजय से पुलिस ने 40 पेटी अंग्रेजी शराब, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी।