खेकड़ा मे मुबारिकपुर मार्ग स्थित हनुमान मन्दिर मे अखंड रामायण पाठ करते रघुनाथ शर्मा
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। भगवान हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। शनिवार को हवन, भंडारे के साथ रामायण पाठ संपन्न होगा।
हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर क्षेत्र के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम, 24 घंटे के लिए अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर, डूंडाहेड़ा के बालाजी धाम, मोहल्ला औरंगाबाद के हनुमान मंदिर, मुबारिकपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाने में जुटे हैं। हनुमान मंदिर के पुजारी प्रभात शास्त्री ने बताया कि शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इसके बाद बालाजी को सवामणी भोग, खिचड़ी महाभोग, छप्पन भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। हवन और भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्नन होगा। संवाद