फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय हत्याकांड: पीठ पर मारी गोली सीने के पार निकली, दोस्त मोहित ने व्हॉट्सएप ग्रुप पर धमकी देकर की हत्या

Tue, 01 Jul 2025 02:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: सुन्हैड़ा गांव निवासी अजय और मोहित काफी अच्छे दोस्त थे। छुट्टी पर गांव आते तो साथ में क्रिकेट खेलते थे। दोस्तों के व्हॉट्सएप ग्रुप पर मोहित ने अजय को गोली मारने की धमकी दी थी, लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल अजय की फाइल फोटो और हत्यारोपी शिक्षक मोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Murder of Head Constable: सुन्हैड़ा गांव में हेड कांस्टेबल अजय पंवार की हत्या से पहले गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक मोहित ने सीधे गोली मारने की धमकी दी थी। मगर अजय ने धमकी को नजरअंदाज कर दिया। अजय को महसूस भी नहीं हुआ कि मोहित उसे अपना दुश्मन मानने लगा है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद हेड कांस्टेबल अजय का गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छह वर्षीय बेटे आरव ने उनको मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

 

घर में गुमसुम बैठी अजय की पत्नी और दोनों बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की साइबर सेल में तैनात हेड कांस्टेबल अजय पंवार निवासी सुन्हैड़ा 24 जून को एक माह की छुट्टी लेकर अपने नए मकान में गृह प्रवेश के लिए घर आए थे। रविवार देर रात अजय पंवार घर के पास घूम रहे थे। तभी गांव का रहने वाला प्राइमरी स्कूल का शिक्षक मोहित वहां आया जो सहारनपुर के ननौता के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। दोनों के बीच कहासुनी हुई और मोहित ने तमंचा निकालकर अजय को गोली मारकर हत्या कर दी। हेड कांस्टेबल अजय की पत्नी ज्योति ने शिक्षक मोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
 

घर में गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि अजय और मोहित दोस्त थे, जो छुट्टी आने के बाद एक साथ क्रिकेट खेलते थे। एक सप्ताह पहले गांव में क्रिकेट मैच में मोहित की टीम हार गई। इसके बाद गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी करने को लेकर उनमें गाली-गलौज हो गई। व्हाट्स एप ग्रुप में मोहित ने अजय को गोली मारने की धमकी दी थी और रविवार रात घटना को अंजाम दे दिया। 
पुलिस ने हत्यारोपी शिक्षक की शिक्षिका पत्नी और मां से पूछताछ भी की। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी शिक्षक मोहित के साथ ही घर के सभी पुरुष घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनको तलाश कर रही है। मोहित की तलाश में पुलिस सहारनपुर भी पहुंची, मगर उसका पता नहीं लग सका।
 

परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कमर में लगी गोली, सीने से हो गई पार
मृतक की पत्नी ज्योति ने बताया कि गाली-गलौज होते ही मोहित ने तमंचा निकालकर अजय पर तान दिया। इस दौरान अजय ने वहां से भागकर बचने का प्रयास किया, लेकिन तभी मोहित ने गोली चला दी, जो कमर में लगने के बाद सीने से बाहर निकल गई। गोली लगते ही अजय जमीन पर गिर गया।
 

हत्या होते ही व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकल गए सभी दोस्त
सुन्हैड़ा गांव के 20-25 युवकों ने एक ग्रुप बना रखा था, जिसमें क्रिकेट मैच से लेकर अन्य जानकारी शेयर की जाती थी। अजय की हत्या होते ही उनके दोस्त घबरा गए। इसके बाद चंद मिनटों में सभी ग्रुप छोड़कर बाहर निकल गए। उधर, एक युवक ने ग्रुप में हुई गाली-गलौज के स्क्रीन शॉट भी पुलिस को सौंप दिए।
 

बड़ा भाई सीआरपीएफ में दिल्ली तैनात
सुन्हैड़ा गांव निवासी अजय पंवार दो भाइयों में छोटे थे। जबकि बहन ममता की शादी हो चुकी हैं। उनके बड़े भाई विजय पंवार सीआरपीएफ में दिल्ली में तैनात हैं। अजय के परिवार में बड़ा भाई विजय, मां सीता, पत्नी ज्योति, दो बेटे आरव और सार्थक रह गए हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त चिकित्सक महावीर की कई साल पहले मौत हो गई थी। अजय का शव गांव में पहुंचने के बाद हर किसी की आंखों से आंसू निकल गए और गमगीन माहौल में अजय का अंतिम संस्कार किया गया। अजय के अंतिम संस्कार में काफी भीड़ उमड़ी।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
सहारनपुर साइबर सेल में तैनात अजय पंवार की प्राइमरी के शिक्षक मोहित ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई थीं। पुलिस ने देर रात एनकाउंटर में मोहित को गिरफ्तार कर लिया। उसे दो गोली लगी हैं, अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
- सूरज कुमार राय, एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें