फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हेड कांस्टेबल अजय का हत्यारोपी शिक्षक मोहित मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी पुलिस की गोली

Tue, 01 Jul 2025 12:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Head Constable Murder Case: सहारनपुर साइबर सेल में तैनात अजय पंवार की प्राइमरी के शिक्षक मोहित ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई थी। घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल मोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुन्हैड़ा गांव के हेड कांस्टेबल अजय पंवार का हत्यारोपी शिक्षक मोहित सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

सहारनपुर में साइबर सेल में तैनात सुन्हैड़ा गांव के हेड कांस्टेबल अजय पंवार की उसके ही गांव के सहारनपुर में तैनात प्राइमरी के शिक्षक मोहित ने रविवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के कारण अजय की हत्या की गई थी और इसके बाद शिक्षक मोहित फरार हो गया था।
विज्ञापन

उसके पीछे पुलिस की चार टीमें लगी हुई थीं। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात हत्यारोपी मोहित के सुन्हैड़ा गांव के जंगल में होने की सूचना मिली। वहां पुलिस पहुंची तो मोहित ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में हत्यारोपी मोहित के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद करके उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि वह हत्या करने के बाद वह गांव के आसपास ही छुपा हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें