फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात की 11 लाख रुपये की कृषि भूमि कुर्क कर सील की

विज्ञापन
सतेन्द्र मुखिया की किरठल गांव में खेत की जमीन पर कुर्की का बोर्ड लगाते पुलिस अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को थाना पुलिस ने कुख्यात सतेंद्र मुखिया की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क कर सील कर दी है। कुख्यात पर वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिले व उत्तराखंड में 24 से भी ज्यादा केस दर्ज हैं। डीएम राजकमल यादव ने संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने तक कुर्क रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एनएस सिरोही ने बताया कि सुन्हैड़ा निवासी सतेंद्र मुखिया धर्मेंद्र किरठल गैंग का शार्प शूटर है। उसके खिलाफ बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा के अलावा देहरादून, विकास नगर, हरिद्वार, रुड़की में हत्या, रंगदारी और लूट के 24 मुकदमे दर्ज है। सभी मुकदमे न्यायालयों में विचाराधीन चल रहे हैं। किरठल गांव में 12 दिसंबर 2020 में इरशाद की हत्या में सतेंद्र मुखिया फरार चल रहा था। पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। मार्च 2021 में एसटीएफ ने सतेंद्र मुखिया को पुलिस मुठभेड़ के दौरान हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। आरोपी बागपत जेल में बंद है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कुख्यात के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उसकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। मंगलवार को पुलिस ने उसकी 11 लाख रुपये की भूमि पर कुर्की का बोर्ड लगाकर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें