फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना का पूर्व सैनिकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। ढिकौली गांव के सैनिक भवन में रविवार को पिलाना ब्लाक के पूर्व सैनिकों की बैठक में वक्ताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर विरोध जताया। साथ ही पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान कराने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ढिकौली गांव के सैनिक भवन में हुई बैठक में सूबेदार मेजर ईश्वर सिंह सांगवान ने कहा कि अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार को वापस लेना चाहिए। सेवानिवृत्त कैप्टन राजसिंह ने कहा कि अगर सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती है, तो इसमें संशोधन करने चाहिए और अग्निवीरों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुखविंद्र सिंह गोशल ने अग्निपथ योजना को सरकार का चुनावी स्टंट बताया। पूर्व सैनिक कपिल ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन का सेकंड रिवीजन को जल्द लागू किया जाए। इस दौरान पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याएं सुनी गईं।
अध्यक्षता कैप्टन राज सिंह ढाका ने की। मौके पर सूबेदार ईश्वर सिंह, हवलदार कालू, सोमेंद्र ढाका, सूबेदार मेजर खोखर, सूबेदार लच्छीराम, नायक तरुण, ओमपाल, सूबेदार गुलबीर सिंह, जसबीर सिंह, जसबीर सिंह गोचर, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सिंगारा सिंह, हवलदार यादविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें