बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय शांति विधान में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना कर भगवान चंद्रप्रभु को श्रीफल समर्पित किए।
विधान में पंडित प्रदीप पीयूष जयकुमार जैन ने कहा कि देश में सुख, वैभव, समृद्धि व खुशहाली रहने की पूजा-अर्चना कराई। शांति धारा मुकेश जैन द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि धर्म मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन का कल्याण हो सकता है। विधान में भाग लेने से मनुष्य के जन्म-जन्मों के कष्ट, संकट कट जाते हैं। विधान में अर्पित जैन, बिजेंद्र जैन, ऋषभ जैन, जीवनधर जैन, पंकज जैन, रजनीश जैन, अशोक जैन आदि शामिल रहे।