फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस अफसरों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पैदल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से निर्भय होकर मतदान करने व असामाजिक तत्वों की जानकारी देने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो - 10ए व बी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस प्रशासन ने रविवार को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गांवों में मदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा पैदल मार्च निकाला। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को विधानसभा चुनाव में निर्भय होकर मतदान करने तथा असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने रमाला थाना क्षेत्र के रमाला, ककड़ीपुर, किरठल गांव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव में माहौल खराब करने वालों की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, सीओ खेकड़ा युवराज सिंह ने चांदीनगर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के साथ चांदीनगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने लोगों को निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, पुलिस ने दोघट थाना क्षेत्र में भी पैदल मार्च निकालकर लोगों को निर्भय होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें